एस एस
फ़िल्म फैक्ट्री प्रस्तुत तथा शिव शिवम इंटरटेनमेन्ट कृत भोजपुरी फ़िल्म
"बलिया के दबंगई" की सभी राइट्स (अधिकार) को एसआरके म्यूजिक ने खरीद लिया
है। जिससे एस एस फिल्म फैक्टरी सहित पूरी फिल्म यूनिट में ख़ुशी का माहौल
बना हुआ है। "विजयपथ" तथा "गरदा" जैसी सुपरहिट फिल्मों की प्रस्तुति के बाद
एस एस फिल्म फैक्टरी की तीसरी प्रस्तुति "बलिया के दबंगई" का पोस्ट
प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। फिल्म का टीज़र भी यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया
गया है, जिसे कभी पसंद किया गया और सिनेप्रेमियों
ने काफी सराहा भी है। एक्शन और रोमांस से परिपूर्ण इस फिल्म के सभी अधिकार
एसआरके म्यूजिक द्वारा ख़रीदे जाने पर एस एस फिल्म फैक्टरी की शाजहान शेख
ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। इस
फ़िल्म के निर्माता विनोद बीसी तथा निर्देशक शमीम सैयद हैं। फ़िल्म के लेखक
भृगु बिन्दा तथा संगीतकार राज सेन हैं। छायांकन नाज़िर खान व विजय आर
पाण्डेय, मारधाड़ हीरा यादव व भूराज श्रेष्ठ, संकलन अलोक सिंह व पब्लिसिटी
डिजाईन नरसू हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार मनोज पाण्डेय, अंजनी सिंह उधारी
बाबू, प्रिया शर्मा, प्रीति सिंघानिया, जसवंत कुमार तथा प्रेम दूबे हैं।
फिल्म में विशेष आकर्षक का केंद्र बिंदु हॉट केक अंजना सिंह और आईटम क्वीन
सीमा सिंह का मनमोहक नृत्य है.

No comments:
Post a Comment