एस एस
फ़िल्म फैक्ट्री प्रस्तुत तथा शिव शिवम इंटरटेनमेन्ट कृत भोजपुरी फ़िल्म
"बलिया के दबंगई" की सभी राइट्स (अधिकार) को एसआरके म्यूजिक ने खरीद लिया
है। जिससे एस एस फिल्म फैक्टरी सहित पूरी फिल्म यूनिट में ख़ुशी का माहौल
बना हुआ है। "विजयपथ" तथा "गरदा" जैसी सुपरहिट फिल्मों की प्रस्तुति के बाद
एस एस फिल्म फैक्टरी की तीसरी प्रस्तुति "बलिया के दबंगई" का पोस्ट
प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। फिल्म का टीज़र भी यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया
गया है, जिसे कभी पसंद किया गया और सिनेप्रेमियों
ने काफी सराहा भी है। एक्शन और रोमांस से परिपूर्ण इस फिल्म के सभी अधिकार
एसआरके म्यूजिक द्वारा ख़रीदे जाने पर एस एस फिल्म फैक्टरी की शाजहान शेख
ने अपार हर्ष व्यक्त किया है। इस
फ़िल्म के निर्माता विनोद बीसी तथा निर्देशक शमीम सैयद हैं। फ़िल्म के लेखक
भृगु बिन्दा तथा संगीतकार राज सेन हैं। छायांकन नाज़िर खान व विजय आर
पाण्डेय, मारधाड़ हीरा यादव व भूराज श्रेष्ठ, संकलन अलोक सिंह व पब्लिसिटी
डिजाईन नरसू हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार मनोज पाण्डेय, अंजनी सिंह उधारी
बाबू, प्रिया शर्मा, प्रीति सिंघानिया, जसवंत कुमार तथा प्रेम दूबे हैं।
फिल्म में विशेष आकर्षक का केंद्र बिंदु हॉट केक अंजना सिंह और आईटम क्वीन
सीमा सिंह का मनमोहक नृत्य है.
Wednesday, 18 May 2016
मैथिली फिल्म दूल्हा चोर में कुमार घनश्याम और कल्पना शाह एक साथ
कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित मिथिला की ऐतिहासिक एवं दहेज प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली महिला प्रधान मैथिली
फिल्म दूल्हा चोर में गायक से नायक बने कुमार घनश्याम और भोजपुरी सिनेमा
की लोकप्रिय सिनेतारिका कल्पना शाह एक साथ रोमांचक अंदाज़ में नज़र आएंगे। इस फिल्म का प्रोडक्शन कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध
भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ की पहली मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म दूल्हा
चोर समाज को संदेश व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। फिल्म के निर्माता
सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ तथा महेश मिश्रा हैं।
ये पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी को सशक्त करने
लिए कदम बढाये हैं। कई धारावाहिक व कई फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक
वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म के निर्देशक हैं। मिथिला रत्न से सम्मानित
अभिराज झा के लिखे गीतों को सुमधुर संगीत से सजाया है सुरेश आनंद ने।
पार्श्वगायन पद्मश्री उदित नारायण, श्याम झा, पुष्प लता, अलका झा तथा सुरेश
आनंद ने किया है। मिथिला की यह पहली फिल्म है जो रेड एपिक कैमरा पर शूटिंग
की गई है। खूबसूरत वादियों को कैमरे में कैदकर खूबसूरत फिल्म बनाया है
कैमरामैन संजय सिंह ने। फिल्म मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह,
प्रतिभा पाण्डेय, अरुणा गिरी, फूल सिंह, विजय झा, अवधेश सिंह, दिलावर, अरुण
सिंह, उमाकान्त, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा,
मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, खुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू,
मुन्नी लाल, धनंजय चौधरी हैं।
एक और बड़ा टाईटल "गंगा सागर" ऐक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय *एमआरपी* के नाम, किया गया धूमधाम से मुहूर्त
भोजपुरी सिने इतिहास में सिनेस्टार ऐक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय के नाम एक
और बड़ा टाईटल गंगा सागर जुड़ गया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका के
लिए ऐक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय हैं। भोजपुरी फ़िल्म गंगा सागर पूरे
परिवार के साथ देखी जाने वाली हास्य, रोमांस और मारधाड़ से भरपूर है। इस
फ़िल्म का मुंबई के पंचम स्टूडियो में बड़े धूमधाम से मुहूर्त किया गया
है। सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक उदित नारायण ने संगीतकार अशोक कुमार दीप संगीत
निर्देशन में मुहूर्त गीत गया।
अनीश शैरोन खान प्रस्तुत एपी लव बर्ड्स एंटरटेनमेंट एवं अनीश शैेरौन खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म गंगा सागर की निर्मात्री प्रियंका अन्थोनी एवं निर्माता निखिल वर्मा हैं। फ़िल्म के निर्देशक अशोक घोष हैं। फ़िल्म के लेखक आयुष ठाकुर हैं। गीतकार व संगीतकार अशोक दीप हैं। छायांकन महेन्द्र सभानी, संकलन गुल मोहम्मद का है। फ़िल्म में मनोज आर पाण्डेय के साथ ईनुश्री, संजय पाण्डेय, अयाज खान, पूजा घोष, सीमा सिंह, पूजा मिश्रा, अवनीश चौधरी, रतन रनवानी आदि रुपहले परदे पर नज़र आयेंगे।
फ़िल्म गंगा सागर के शुभ मुहूर्त पर जाने माने फ़िल्म निर्देशक गोविन्द साकरिया, राजकुमार आर पाण्डेय एवं अपर्णा थॉमस सहित फ़िल्म जगत के नामी गिरामी हस्तियाँ उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने तहेदिल से फ़िल्म की सफलता और अच्छे से निर्माण होने की मंगल कामना की।
अनीश शैरोन खान प्रस्तुत एपी लव बर्ड्स एंटरटेनमेंट एवं अनीश शैेरौन खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म गंगा सागर की निर्मात्री प्रियंका अन्थोनी एवं निर्माता निखिल वर्मा हैं। फ़िल्म के निर्देशक अशोक घोष हैं। फ़िल्म के लेखक आयुष ठाकुर हैं। गीतकार व संगीतकार अशोक दीप हैं। छायांकन महेन्द्र सभानी, संकलन गुल मोहम्मद का है। फ़िल्म में मनोज आर पाण्डेय के साथ ईनुश्री, संजय पाण्डेय, अयाज खान, पूजा घोष, सीमा सिंह, पूजा मिश्रा, अवनीश चौधरी, रतन रनवानी आदि रुपहले परदे पर नज़र आयेंगे।
फ़िल्म गंगा सागर के शुभ मुहूर्त पर जाने माने फ़िल्म निर्देशक गोविन्द साकरिया, राजकुमार आर पाण्डेय एवं अपर्णा थॉमस सहित फ़िल्म जगत के नामी गिरामी हस्तियाँ उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने तहेदिल से फ़िल्म की सफलता और अच्छे से निर्माण होने की मंगल कामना की।
भोजपुरी सिनेमा की नयी दिशा है लोहा पहलवान : पवन सिंह
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार एवं गायक पवन सिंह की सुमधुर आवाज देश के
सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस से लेकर विदेश तक संगीतप्रेमियों को
मंत्रमुग्ध कर देता है। इनकी अभिनय प्रतिभा सिनेप्रेमियों को रुपहले परदे
पर एक नयी ताज़गी का एहसास दिलाता है। इनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि
भोजपुरी में अच्छी फ़िल्म का निर्माण हो ताकि सभी वर्ग के दर्शक सिनेमाहाल
में पूरे परिवार के साथ फ़िल्म देखें। इनके सोच के अनुरूप ही निषाद
प्रोडक्शन एवं जीएमएल इंटरटेन्मेंट प्रा.लि. के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म
लोहा पहलवान का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शूटिंग इन दिनों मुम्बई में
जोर शोर से की जा रही है। फ़िल्म के निर्माता संजय निषाद, गौतम निषाद हैं
तथा निर्मात्री काजल निषाद हैं। फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं निर्देशक
इक़बाल बक्श। कार्यकारी निर्माता सुशील सिंह एवं प्रकाश जैस हैं।
संगीतकार छोटे बाबा एवं सिनेमैटोग्राफर दिनेश पटेल हैं। यह फ़िल्म उच्च स्तर
पर बनाई जा रही है। जिससे भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा मिलेगी। हर एक पहलु
पर बहुत ही बारीकी से कार्य किया जा रहा है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के साथ
रोमांटिक जोड़ी में पायस पंडित हैं। इनकी यह जोड़ी की दर्शकों को खूब पसंद
आने वाली है।
सुपर स्टार पवन सिंह कहते हैं कि लोहा पहलवान बहुत अच्छी फ़िल्म बन रही है। मेरा किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। इसी तरह की फ़िल्म बनने से ही भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा मिलेगी।
सुपर स्टार पवन सिंह कहते हैं कि लोहा पहलवान बहुत अच्छी फ़िल्म बन रही है। मेरा किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। इसी तरह की फ़िल्म बनने से ही भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा मिलेगी।
जल्द रिलीज होगे क्रिमिनल माइंड
के. आली . खाँन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म क्रिमिनल माइंड होगी बहुत जल्द रिलीज पोस्ट प्रोडक्शन का काम
चालू है इस फ़िल्म की कहानी देश का चल रहे भरस्टाचारऔर उन हिन्दू मुस्लिम लड़के -लड़िकयों के ऊपर है जो अपने मां-बाप -भाई -
बहन यर दोस्त ,रिस्तेदार को ठुकराकर भाग जाते हैं और सादी कर लेते हैंउनकी सारी उम्मीदों पर पानी
फेर देते हैं इस फ़िल्म के मुख्या कलाकार हैं रूसते पाटिल इशरार खान ,ईशा पंडित आर्ची पंडित ऐस.
के
सिंह राजू गएकबड,सन खाँन ,पेंटाली सेन ,अलाउद्दीन खान ,रवि शंकर ,शिव
श्रोत्रिय ,आदिल खाँन ,इस फ़िल्म के जीत कामेश राज ने लिखे हैं संगीत-
रवेंद्र
राजू चौहान का धमाका गैंग ऑफ़ सिवान - साहिल खान
यूँ तो गैंगवार पर कई फिल्में बन चुकी हैं मगर सच्ची घटनाओं पर सच्ची
तस्वीरें शायद ही किसी निर्माता ने लाने की कोशिश की है. गैंग ऑफ़ सिवान इसी
कड़ी की एक फिल्म है, जिसे सिवान के गैंगवॉर को परदे पर उतारने की कोशिश की
है, सारा इंटरटेनमेंट के निर्माता दिलशाद अली ने. फिल्म के नायक साहिल खान
एक मसीहा के किरदार में है. उनके साथ है अदिति सिंह . इसके निर्देशन की
ज़िम्मेदारी ली है युवा निर्देशक राजू चौहान ने और गीतों को कलमबद्ध किया है
गीतकार विनय बिहारी, फणीन्द्र राव, विपिन बहार. स्वरों से सजाया है
संगीतकार राज सेन. अन्य कलाकार सुनील दुबे, प्रिय शर्मा, माधुरी मिश्रा,
कोमल ढिल्लन, और अहसान खान हैं. गैंग ऑफ़ सिवान परदे के पीछे कालाबाजारियों,
भस्टाचारिओं के खिलाफ एक जंग है. जो उनके काले कारनामों को उजागर करेंगी.
Subscribe to:
Posts (Atom)





